लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अगर आप रोज़ के नाश्ते में पोहा या पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो सूजी से बना इंस्टेंट ढोकला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि हल्का और हेल्दी भी होता है।
सूजी इंस्टेंट ढोकला बनाने के लिए सूजी में दही मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार किया जाता है। इसमें थोड़ा नमक, चीनी, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट के लिए रखा जाता है ताकि मिश्रण अच्छे से फूल जाए।
इसके बाद इसमें इनो या फ्रूट सॉल्ट मिलाकर तुरंत स्टीम किया जाता है। लगभग 10–15 मिनट में स्पंजी और सॉफ्ट ढोकला तैयार हो जाता है।
ढोकला तैयार होने के बाद उस पर राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम समय में हल्का और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं।