लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बारिश के सुहाने मौसम में गरमा-गरम जलेबी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप घर पर ही हलवाई जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट केसर जलेबी बनाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर इसे तैयार कर सकते हैं।
केसर जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, थोड़ा बेसन और दही को मिलाकर घोल तैयार किया जाता है। घोल को कुछ समय के लिए ढककर रखा जाता है ताकि उसमें हल्का खमीर आ जाए और जलेबी अच्छी तरह फूले और कुरकुरी बने।
इसके बाद चाशनी तैयार की जाती है। पानी और चीनी को उबालकर इसमें केसर की कुछ लड़ियां डाली जाती हैं, जिससे जलेबी में खास खुशबू और रंग आता है। चाशनी को एक तार की सही कंसिस्टेंसी तक तैयार करना जरूरी होता है ताकि जलेबी में मिठास अच्छी तरह समा सके।
तैयार घोल को कपड़े या पाइपिंग बैग की मदद से गर्म तेल या घी में गोल-गोल आकार में डालकर तला जाता है। सुनहरी और कुरकुरी होने के बाद जलेबी को तुरंत केसर वाली चाशनी में डुबोया जाता है।
घर की बनी केसर जलेबी को आप गर्मागर्म दूध, रबड़ी या चाय के साथ परोस सकते हैं। बारिश के मौसम में यह मिठाई परिवार के साथ स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद दे सकती है।