लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अगर आप रोज़ाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर साबूदाना और आलू का चीला बनाकर देखें। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह चीला स्वाद के साथ-साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है।
इस रेसिपी को बनाने के लिए भीगे हुए साबूदाना, उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, सेंधा या सामान्य नमक और मूंगफली का पाउडर मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है। इसके बाद तवे पर हल्का तेल लगाकर इसे चीले की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसे दही, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। खास बात यह है कि यह रेसिपी व्रत के दौरान भी बनाई जा सकती है और सामान्य दिनों के नाश्ते के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
अगर आप कम समय में स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता तैयार करना चाहते हैं, तो साबूदाना-आलू का चीला आपके मेन्यू में जरूर शामिल होना चाहिए।