nda-teacher-santosh-goyal-viral-video-life-story-t

कभी NDA में पढ़ाते थे… आज मंदिर में गुजर रही जिंदगी, वीडियो ने दिखाया वक्त का खेल

पूर्व NDA शिक्षक संतोष गोयल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां एक समय सम्मानजनक जीवन जीने वाले शिक्षक आज मंदिर में रहकर जीवन बिता रहे हैं। यह कहानी वक्त के बदलते मिजाज को दिखाती है।

By : Local News of India
कभी NDA में पढ़ाते थे… आज मंदिर में गुजर रही जिंदगी, वीडियो ने दिखाया वक्त का खेल

NDA में पढ़ाने वाले संतोष गोयल आज मंदिर में रहकर गुजार रहे हैं जिंदगी, वीडियो ने लोगों को भावुक किया

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संतोष गोयल नाम के एक बुजुर्ग की जिंदगी की कहानी सामने आई है। एक समय वे नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में पढ़ाया करते थे और सम्मानजनक जीवन जीते थे।

बताया जाता है कि संतोष गोयल ने इंग्लिश में पीएचडी की थी और साल 1971 में NDA में छात्रों को पढ़ाया। लेकिन समय ने ऐसा पलटा खाया कि आंखों की रोशनी चली जाने के कारण उनकी नौकरी छूट गई।

आज हालत यह है कि वह एक मंदिर में रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं, जहां उन्हें भोजन जैसी मूल सुविधाएं मिल जाती हैं। अगर वे कुछ साल और नौकरी कर लेते, तो आज उन्हें अच्छी-खासी पेंशन मिल सकती थी।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए हैं। कई यूजर्स उनकी मदद की अपील कर रहे हैं, तो कुछ इसे जिंदगी का बड़ा सबक बता रहे हैं कि वक्त कभी भी बदल सकता है और कुछ भी स्थायी नहीं होता।

संबंधित सामग्री

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑटो बॉक हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फुट असेसमेंट एवं बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप का

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 215 किलोमीटर की गहराई में था।

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवार पहले ही मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। इसी बीच राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं बांटे जाने का आरोप सामने आया है।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अलग-अलग रिपोर्टों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को लेकर चर्चा तेज