दामोदर नदी स्थायी ब्रिज सेतु बंधक मांग चुनाव

दामोदर नदी पर स्थायी ब्रिज की मांग को लेकर चुनाव में प्रचार करेगी सेतु बंधन कमेटी

दामोदर बिहारी नाथ सेतु बंधन कमेटी ने बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान के रिवरसाइड इलाकों में बैठक कर तय किया कि दामोदर नदी पर स्थायी ब्रिज की मांग को चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों के समक्ष रखा जाएगा।

By : Local News of India
दामोदर नदी पर स्थायी ब्रिज की मांग को लेकर चुनाव में प्रचार करेगी सेतु बंधन कमेटी

नदी पर स्थायी ब्रिज बनाने की मांग को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी

पिंकी कुमारी
 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 दामोदर बिहारी नाथ सेतु बंधन कमेटी के पदाधिकारी ने सोमवार शाम रिवरसाइड इलाके में एक बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि दामोदर नदी पर स्थायी सेतु बनाने की मांग को लेकर चुनाव के दरमियान प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा। कमेटी की ओर से बांकुडा तथा पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए जाएंगे तथा वालिंग की जाएगी।

सोमवार शाम बैठक में कमेटी के महासचिव चंदन मिश्रा, शिशिर कुमार पान, पंकज दास, सुब्रत सिंह, राजीव गिरी, गौतम सरकार, कौशिक मुखर्जी, राजेश मंडल आदि उपस्थित थे।

कमेटी के महासचिव चंदन मिश्रा ने बताया कि दामोदर नदी पर स्थाई ब्रिज बनाने की मांग को लेकर दामोदर बिहारी नाथ सेतु बंधन कमेटी बीते कई वर्षों से आंदोलन करती आ रही है लेकिन केंद्र तथा राज्य सरकार किसी भी ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुआ है। लगातार हुए सरकारी सभी संस्थाओं में आवेदन दे चुके हैं।

बांकुड़ा जिले में तिलुडी, डेकिया तथा पुरुलिया जिले के सातुडी, बर्नपुर के रीवर साइड सहित 40 इलाके पुल बनने से लाभान्वित होंगे। बांकुडा जिले में आठ अंचल है, जिसमें एक आंचल के करीबन 30 गांवों में करीबन ढाई सौ गांवों के लोग प्रत्येक दिन दामोदर नदी पर स्थित तीन बस के सेतु से यातायात करते हैं। पहला ब्रिज ईश्वर चंद्र घाट, दूसरा ब्रिज भूताबुडी, तीसरा ब्रिज कोड़ा कुड़ी के पास स्थित है जहां से हजारों की संख्या लोग प्रत्येक दिन आवागमन करते हैं। इन तीनों ब्रिज का निर्माण सालतोड़ा प्रखंड अंतर्गत सालतोड़ा पंचायत समिति के द्वारा किया जाता है।

ब्रिज बनाने को लेकर फिर उठी मांग

2008 में इस्को स्टील प्लांट के आधुनिकी तथा विस्तारित कारण के दौरान जब तत्कालीन इस्पात मंत्री बर्नपुर पहुंचे थे। उस समय उन्होंने 10 मार्च 2008 को अपने दौरे के दौरान 720 मीटर ब्रिज के निर्माण के लिए 50 करोड़ की राशि इस्पात मंत्रालय की ओर से देने की घोषणा की थी। लेकिन किसी भी जिम्मेवार व्यक्ति द्वारा इस राशि को लेकर पहला नहीं करने के कारण फंड वापस चला गया उसके बाद (2022-23) में (पीडब्ल्यूडी) पब्लिक वेलफेयर डिपार्मेंट के तत्कालीन मंत्री मलय घटक ने 70 लाख रुपए की लागत से दामोदर नदी पर ब्रिज का निर्माण को लेकर जूलॉजिकल सर्वे करवाया था। राइस नामक एजेंसी के द्वारा सर्वे का कार्य किया गया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने बजट के दौरान नदी पर ब्रिज बनाने से इनकार कर दिया।

दामोदर बिहारी नाथ सेतु बंधन कमेटी ने कहा कि नदी पर ब्रिज बनाने की मांग चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों के समक्ष रखी जाएगी जो भी राजनीतिक दल बर्नपुर की इस स्थानीय समस्या को अपने घोषणा पत्र में जगह देगा सेतु बंधन कमेटी की ओर से उसका भरपूर समर्थन किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।