MP Illegal Liquor Seized

नर्मदापुरम में कार से 28 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 लाख का माल बरामद

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में पुलिस ने पथरोटा नहर के पास एक कार से 28 पेटी अवैध शराब जब्त की। आरोपी से पूछताछ जारी है।

By : Local News of India
नर्मदापुरम में कार से 28 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 लाख का माल बरामद

इटारसी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई—कार से 28 पेटी अवैध शराब जब्त

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पथरोटा नहर के पास एक कार से भारी मात्रा में शराब जब्त की। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई कार का नंबर MP 04 CW 0952 है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिसमें 10 पेटी प्लेन शराब, 16 पेटी अंग्रेजी शराब और 2 पेटी बीयर शामिल हैं। अंग्रेजी शराब में सिग्नेचर, 8 पीएम, ब्लेंडर्स प्राइड और नंबर वन व्हिस्की जैसे ब्रांड शामिल बताए गए हैं।

पुलिस ने वाहन समेत पूरी शराब की खेप जब्त कर ली। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब किसकी थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है, ताकि अन्य संलिप्त लोगों तक पहुंचा जा सके।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।