pradeep-gandhi-meets-revanth-reddy-bhagwant-mann

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

By : Local News of India
पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

संसद भवन में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भारतीय संसदीय फोरम को लेकर चर्चा करते हुए।

प्रिया बिष्ट 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


नई दिल्ली। संसद भवन में ऑल इंडिया एक्स एमपी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद श्री रेवंत रेड्डी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों, संसदीय अनुभवों के आदान-प्रदान और पूर्व सांसदों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने दोनों मुख्यमंत्रियों को भारतीय संसदीय फोरम के कार्यक्रमों और उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि अपने-अपने राज्यों में भारतीय संसदीय फोरम के सदस्यों के साथ संवाद और कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे देश के लोकतांत्रिक अनुभवों को साझा करने का अवसर मिल सके।

श्री गांधी ने कहा कि पूर्व सांसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके लंबे संसदीय अनुभव, नीति निर्माण की समझ और जनसेवा के अनुभव का उपयोग समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने में किया जाना चाहिए।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी भारतीय संसदीय फोरम के प्रयासों की सराहना की और अपने-अपने राज्यों में फोरम के सदस्यों के स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, जनप्रतिनिधियों के अनुभवों के उपयोग और राष्ट्रीय स्तर पर संसदीय परंपराओं को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

ऑल इंडिया एक्स एमपी संगठन लगातार देशभर के पूर्व सांसदों को एक मंच पर लाने और उनके अनुभवों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में उपयोग करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

 

 

 

संबंधित सामग्री

बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, देशभर के शोधकर्ता होंगे शामिल

बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, देशभर के शोधकर्ता होंगे शामिल

बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 10 और 11 सितंबर 2026 को “National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

नेपाल में बाढ़ की तबाही जारी, मौत का आंकड़ा 1,344 पहुंचा; करीब 4,900 लोग अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ की तबाही जारी, मौत का आंकड़ा 1,344 पहुंचा; करीब 4,900 लोग अब भी लापता

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। नेपाल पुलिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 1,344 हो गई है, जबकि करीब 4,898 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ में डूबा ‘फौजियों का गांव’, रतन टोला में हालात बेहाल; VIDEO में दिखी लोगों की परेशानी

बाढ़ में डूबा ‘फौजियों का गांव’, रतन टोला में हालात बेहाल; VIDEO में दिखी लोगों की परेशानी

बिहार के मनेर का रतन टोला गांव, जिसे इलाके में ‘फौजियों का गांव’ कहा जाता है, इन दिनों गंगा की बाढ़ की चपेट में है। गांव में पानी घुसने से सड़कें और रास्ते जलमग्न हो गए हैं और शहर व मुख्यालय से संपर्क

दिल्ली-NCR में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में शनिवार को भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा

Skoda Octavia RS की फिर हुई भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले ही बिक गई थी पूरी पहली खेप

Skoda Octavia RS की फिर हुई भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले ही बिक गई थी पूरी पहली खेप

Skoda Octavia RS ने एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी की है। कंपनी ने इसकी दूसरी खेप के तौर पर सिर्फ 50 यूनिट्स पेश की हैं।