लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बिहार के बेगूसराय में एक होटल के कमरे से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। झारखंड से आए एक कारोबारी के बैग से करीब 3 लाख रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी हो गया। चोरी की पूरी वारदात होटल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक होटल की गैलरी में घूमता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले कई कमरों के दरवाजे खोलने की कोशिश की और फिर एक कमरे से बैग लेकर बाहर निकल गया।
पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बैग में नकदी और मोबाइल रखा हुआ था। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
होटल में हुई इस चोरी की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने होटल प्रबंधन से भी शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।