kishanganj-saksham-yojana-free-eye-checkup-camp

किशनगंज में “सक्षम” योजना के तहत मुफ्त नेत्र जांच शिविर शुरू, एक माह तक मिलेगा लाभ

किशनगंज के बुनियाद केंद्र में “सक्षम” योजना के तहत निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर शुरू हुआ, जो एक माह तक चलेगा और सभी आयु वर्ग के लोगों को लाभ देगा।

By : Local News of India
किशनगंज में “सक्षम” योजना के तहत मुफ्त नेत्र जांच शिविर शुरू, एक माह तक मिलेगा लाभ

किशनगंज में “सक्षम” योजना के तहत मुफ्त नेत्र जांच शिविर शुरू, एक माह तक मिलेगा लाभ

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

समाज कल्याण विभाग की “सक्षम” योजना के अंतर्गत किशनगंज जिले के भेरीयाडांगी ब्लॉक स्थित बुनियाद केंद्र में सोमवार से विशेष निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (सक्षम) के जिला प्रबंधक की देखरेख में संचालित हो रहा है।

बुनियाद केंद्र के वरीय भौतिक चिकित्सक मो. नौशाद आलम ने जानकारी दी कि यह शिविर आगामी एक माह तक लगातार चलेगा। इस दौरान दृष्टि दोष से पीड़ित किसी भी आयु वर्ग के लोग अपनी आंखों की जांच कराकर जरूरत के अनुसार मुफ्त चश्मा प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। शिविर के पहले दिन 50 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही चश्मा उपलब्ध कराया गया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस प्रकार के शिविर राज्य के सभी 101 अनुमंडल स्तरीय बुनियाद केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ सादिया नाज़, जिला लेखापाल पुष्कर पुष्प के अलावा असीम कमर, सूरज, अमित और उदय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

यूपी में 1.72 करोड़ किसान फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े, 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

यूपी में 1.72 करोड़ किसान फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े, 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश में 1.72 करोड़ से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ चुके हैं। शेष किसानों के पंजीकरण के लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके।

किशनगंज में मवेशी तस्करी नाकाम, DCM से 28 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

किशनगंज में मवेशी तस्करी नाकाम, DCM से 28 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

किशनगंज में पुलिस ने DCM वाहन से 28 मवेशी बरामद कर तस्करी नाकाम की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मामले में जांच जारी है।

ठाकुरगंज CHC प्रभारी पर घूसखोरी और उत्पीड़न के आरोप, स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री से की जांच की मांग

ठाकुरगंज CHC प्रभारी पर घूसखोरी और उत्पीड़न के आरोप, स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री से की जांच की मांग

बिहार के ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर घूसखोरी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं।

विश्व यक्ष्मा दिवस पर सुपौल में जागरूकता रैली, ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ का संदेश

विश्व यक्ष्मा दिवस पर सुपौल में जागरूकता रैली, ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ का संदेश

विश्व यक्ष्मा दिवस पर सुपौल में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। अधिकारियों ने बताया कि समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है और सरकार द्वारा मुफ्त इलाज व आर्थिक सहायता दी जा