thakurganj-chc-corruption-harassment-allegations

ठाकुरगंज CHC प्रभारी पर घूसखोरी और उत्पीड़न के आरोप, स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री से की जांच की मांग

बिहार के ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर घूसखोरी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं।

By : Local News of India
ठाकुरगंज CHC प्रभारी पर घूसखोरी और उत्पीड़न के आरोप, स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री से की जांच की मांग

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

बिहार के ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अखलाकुर रहमान पर घूसखोरी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सहित पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को लिखित शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत में आरोप है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों से इंसेंटिव राशि के अलावा वेतन से भी अवैध वसूली की जाती है। आरोप है कि घूस नहीं देने पर कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत न करने और प्रताड़ित करने की धमकी दी जाती है।

इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रभारी सप्ताह में केवल तीन दिन ही ठाकुरगंज में रहते हैं, जबकि बाकी समय पूर्णिया स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करते हैं। उन्होंने पिछले तीन महीनों की मोबाइल लोकेशन जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मामले में कुछ महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने के भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, महिला कर्मचारियों को अलग-अलग बुलाकर उन पर दबाव डाला जाता है और ‘सुविधा’ के बदले अनुचित अपेक्षाएं रखी जाती हैं। जो कर्मचारी इसका विरोध करते हैं, उन्हें निशाना बनाकर परेशान किया जाता है।

लगातार उत्पीड़न से परेशान स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री से विशेष जांच टीम गठित कर मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशनगंज के जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

CP राधाकृष्णन बोले- आपातकाल के दौरान बिहार ने चलाया दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

CP राधाकृष्णन बोले- आपातकाल के दौरान बिहार ने चलाया दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने उस दौर के संघर्ष को याद किया।

प्रशांत किशोर के खिलाफ बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, लालू यादव कनेक्शन की चर्चा

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने अचानक अपना उम्मीदवार बदलते हुए अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा।

बांकीपुर से बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, नितिन नवीन की सीट से लड़ेंगे चुनाव

बांकीपुर से बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, नितिन नवीन की सीट से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए युवा नेता अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वे राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई नितिन नवीन की सीट से चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली में ₹650 करोड़ स्वास्थ्य घोटाले के आरोप पर AAP का प्रदर्शन, LNJP अस्पताल के बाहर धरना

दिल्ली में ₹650 करोड़ स्वास्थ्य घोटाले के आरोप पर AAP का प्रदर्शन, LNJP अस्पताल के बाहर धरना

दिल्ली में ₹650 करोड़ के कथित स्वास्थ्य घोटाले के आरोपों को लेकर AAP ने LNJP अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

‘पूरे महाराष्ट्र में हॉर्स ट्रेडिंग चल रही’: बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी, ‘वॉशिंग मशीन’ बयान पर चर्चा तेज

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र में हॉर्स ट्रेडिंग और राजनीतिक दल-बदल पर टिप्पणी की। कोर्ट ने ‘वॉशिंग मशीन’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए।