गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Kishanganj के पौआखाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों की अवैध तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।
गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध DCM वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 28 मवेशियों को बेहद क्रूरता के साथ ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया।
बरामद मवेशियों में 13 गाय और 15 बछड़े शामिल हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक सुरेश महतो और उपचालक मो. सोहेल को हिरासत में ले लिया, जो Siliguri के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।