Puri Jagannath

पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा पर उठे सवाल , दो घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

अहमदाबाद (गुजरात) के भक्त भरत पंड्या को मंदिर परिसर में चश्मे में लगे छुपे कैमरे के साथ पकड़ा गया । मंदिर अधिकारियों ने उनकी संदिग्ध गतिविधि नोटिस की और उन्हें रोक लिया

By : Local News of India
पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा पर उठे सवाल , दो घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

Puri Temple

लक्ष्मी शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर । श्री जगन्नाथ धाम पुरी में शुक्रवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए, जब दो अलग-अलग सुरक्षा उल्लंघनों की घटनाएँ सामने आईं ।

पहली घटना में , जाजपुर का एक व्यक्ति शंकर सेवक का रूप धारण कर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया । बताया जा रहा है कि उन्होंने गोपाल बल्लभ पूजा के बाद प्रवेश किया और रत्न सिंहासन को छू लिया , जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया । शंकर को बाद में पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।

दूसरी घटना में, अहमदाबाद (गुजरात) के भक्त भरत पंड्या को मंदिर परिसर में चश्मे में लगे छुपे कैमरे के साथ पकड़ा गया । मंदिर अधिकारियों ने उनकी संदिग्ध गतिविधि नोटिस की और उन्हें रोक लिया । भरत पंड्या को प्रारंभिक पूछताछ के लिए सिंहद्वार पुलिस स्टेशन ले जाया गया , रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मंदिर के अंदर तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे ।

पुरी एसपी प्रतीक सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा, " अहमदाबाद से आए भरत पंड्या को संदिग्ध व्यवहार के आधार पर पकड़ा । सुरक्षा जांच के दौरान उनसे उपकरण बरामद किया गया और उनका मोबाइल व कैमरा सिंहद्वार पुलिस ने जब्त किया ।"
गर्भगृह में घुसने वाले भक्त मामले पर उन्होंने कहा , " हमारे पुलिसकर्मियों के लिए हर मंदिर सेवक को पहचानना मुश्किल है क्योंकि वे रोटेशनल बेसिस पर तैनात रहते हैंं ।"
मंदिर प्रशासन और पुलिस अब सुरक्षा कड़ी करने पर विचार कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके ।

संबंधित सामग्री

 6 मार्च से नई आपराधिक कानून व्यवस्था से रूबरू होंगे लोग

 6 मार्च से नई आपराधिक कानून व्यवस्था से रूबरू होंगे लोग

नई आपराधिक कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए ओड़िशा पुलिस भुवनेश्वर के यूनिट-III स्थित एग्ज़ीबिशन ग्राउंड में न्याय संहिता प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है।

छड़ाखाई पर ओडिशा में मांसाहार बाजारों में जबरदस्त भीड़ , मछली-मांस में की रिकॉर्ड बिक्री

छड़ाखाई पर ओडिशा में मांसाहार बाजारों में जबरदस्त भीड़ , मछली-मांस में की रिकॉर्ड बिक्री

भुवनेश्वर में रोहू मछली ₹200 से ₹250 प्रति किलो, जबकि लोकप्रिय इलिश मछली ₹1,800 प्रति किलो तक बिकी। केकड़े की कीमत ₹1,200 प्रति किलो रही । बकरे का मांस ₹750 से ₹900 प्रति किलो तक बेचा गया

नुआपड़ा उपचुनाव : नवीन पटनायक ने भाजपा पर किया तीखा हमला , जनता से की धोखे का करारा जवाब देने की अपील

नुआपड़ा उपचुनाव : नवीन पटनायक ने भाजपा पर किया तीखा हमला , जनता से की धोखे का करारा जवाब देने की अपील

नवीन पटनायक ने मतदाताओं से अपील की , 11 नवंबर को अपने वोट से इस धोखे का करारा जवाब दें। स्नेहांगिनी छुरिया को आशीर्वाद दें और शंख प्रतीक को वोट दें