Naveen Patnaik, BJP, Nuwapada

नुआपड़ा उपचुनाव : नवीन पटनायक ने भाजपा पर किया तीखा हमला , जनता से की धोखे का करारा जवाब देने की अपील

नवीन पटनायक ने मतदाताओं से अपील की , 11 नवंबर को अपने वोट से इस धोखे का करारा जवाब दें। स्नेहांगिनी छुरिया को आशीर्वाद दें और शंख प्रतीक को वोट दें

By : Local News of India
नुआपड़ा उपचुनाव : नवीन पटनायक ने भाजपा पर किया तीखा हमला , जनता से की धोखे का करारा जवाब देने की अपील

Naveen Patnaik BJD Campaign At Nuwapada

लक्ष्मी शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर । शुक्रवार; 7 नवंबर को नुआपड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और मतदाताओं से लोगों की बेवफाई का करारा जवाब देने की अपील की । 
नवीन पटनायक ने कहा , " वे झूठ और छल से सरकार बना सकते हैंं , उम्मीदवार भी चुरा सकते हैं , लेकिन लोगों के दिल नहीं जीत सकते।" भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने केवल सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया हैं , लेकिन जनता के विश्वास को कभी जीत नहीं पाएंगे।

नवीन पटनायक ने कहा, " विकास झूठी प्रचार-भाषा से नहीं होता। सरकार केवल वादों और खोखले दावों पर नहीं चल सकती । उन्होंने राज्य सरकार के पिछले 500 दिनों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹3,500 पेंशन, किसानों के लिए उर्वरक, युवाओं के लिए रोजगार, या मिशन शक्ति महिलाओं के लिए ऋण मिला ?

उन्होंने कहा, " आपको केवल धोखा मिला… धोखा और दोहरा धोखा ।" पटनायक ने आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना के तहत लोग ' इलाज नहीं, तनाव' प्राप्त कर रहे हैं, जबकि BJD सरकार के समय बीएसकेवाई स्वास्थ्य कार्ड लोगों को बेहतर सुविधा देता था ।

उन्होंने कोमना के लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने कथित रूप से उनकी सभा को बाधित करने के प्रयासों को नाकाम किया । उन्होंने कहा, "मैंने आपके चेहरे पर दर्द और गुस्सा देखा। आप जानते हैं कि आपसे, BJD से और मुझसे कैसे धोखा हुआ।"
नवीन पटनायक ने मतदाताओं से अपील की , " 11 नवंबर को अपने वोट से इस धोखे का करारा जवाब दें। स्नेहांगिनी छुरिया को आशीर्वाद दें और शंख प्रतीक को वोट दें।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मूंछों पर ताव और अखिलेश का नाम, CO अशोक सिंह ने दी सफाई

मूंछों पर ताव और अखिलेश का नाम, CO अशोक सिंह ने दी सफाई

<br/>मैनपुरी के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देकर अखिलेश यादव का नाम लेने वाले वायरल वीडियो पर सफाई दी और उस दिन का पूरा घटनाक्रम बताया।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।