मसूदा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों के स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

Rajasthan, Masuda, Police Arrest, Most Wanted

मसूदा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों के स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मसूदा थाने की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न थानों में वांछित स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों की न

मसूदा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों के स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

Masuda | Rakesh Jinagar

राकेश जीनगर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
मसूदा।
स्थानीय पुलिस ने न्यायालय से कई सालों से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ अभियान चला रही है। इसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी ब्यावर, सज्जन सिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी मसूदा के निकटतम सुपरविजन में गणपत राम थानाधिकारी पुलिस थाना मसूदा के नेतृत्व में स्थाई गिरफ्तारी वांरटीयो की तलाश व धरपकड हेतु विशेष अभियान के तहत थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया जिस पर गठित टीम द्वारा तलाश आरंभ की गई। इस दौरान एक स्थाई गिरफतारी वारंटी सूरजकरण नि शेरगढ़ जो की पुलिस थाना मसूदा, पुलिस थाना ब्यावर सदर एव पुलिस थाना केकडी सिटी जिला अजमेर में सालों से वांछित चल रहा जिसकी तलाश कर गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर वारंटी सूरजकरण जो बडा शातिर है एंव स्वंय को मकान निर्माण करने का ठेकेदार बताकर आमजन से मकान निर्माण करने को लेकर बडी रकम प्राप्त करना एंव विश्वास कायम करने हेतू पीडित को चैक देकर राशि प्राप्त कर उक्त स्थान को छोडकर अन्यत्र जाकर निवास व कार्य करने लग जाता है जिसपर टीम द्वारा वारंटी सूरजकरण की तलाश हेतु विभिन्न स्थानो पर तलाश की जाकर दबिशे दी जाकर वारंटी सूरजकरण को पकड़ा गया। पुलिस टीम के सदस्य थाना प्रभारी गणपत राम, दिवान जयकिशन, सिपाही खेमाराम, शुभम, दिनेश चौधरी व इंद्राज पुलिस थाना सिरियारी पाली का सहयोग रहा।

प्रमुख खबरें