लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के चिम्पू क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को 38.8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 38.8 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।