सिरसा में 33 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 33 करोड़ का गबन

सिरसा में 33 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सिरसा की एक कंपनी में 33 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानिए पूरी खबर.....

सिरसा में 33 करोड़ की ठगी आरोपी गिरफ्तार

33 करोड़ की ठगी व गबन का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार33 करोड़ की ठगी व गबन का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
सिरसा की एक कंपनी संचालक के साथ हुई 33 करोड़ रुपये की ठगी व गबन मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एसएफ फूड प्रो. टेक लिमिटेड के संचालक संजीव गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यरत मुनीम साकेत कुमार ने कंपनी के खातों से करोड़ों रुपये अन्य आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद यह राशि क्रिकेट सट्टा बाजार में लगाई जाती थी। पुलिस ने इस मामले में मुनीम साकेत कुमार सहित नौ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी हरजिंद्र सिंह क्रिकेट सट्टा बाजार से जुड़ा हुआ है तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस टीम ने साक्ष्यों और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपी को दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र से काबू किया। उन्होंने बताया कि गबन की गई राशि की बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

उधर, पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में वांछित एक महिला तस्कर को पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गोल बाजार चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने जगबीर सिंह को हेरोइन सहित काबू किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पंजाब निवासी महिला ने हेरोइन सप्लाई की थी।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।