लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय पुरुष आयोग (National Commission for Men) के गठन की मांग को जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला इस बात को उजागर करता है कि पुरुष भी हिंसा और अपराध के शिकार हो सकते हैं।
मित्तल ने अपने प्रस्तावित National Commission for Men Bill का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पुरुषों से जुड़े मुद्दों के लिए कोई समर्पित राष्ट्रीय संस्था नहीं है, जबकि ऐसे मामलों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने तर्क दिया कि केतन अग्रवाल मामला समाज में इस धारणा को मजबूत करता है कि लैंगिक न्याय सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए और पीड़ित के लिंग के आधार पर समर्थन प्रणाली में अंतर नहीं होना चाहिए।
फिलहाल इस प्रस्ताव पर संसद में औपचारिक रूप से आगे की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।