अमेरिका-फेयरफैक्स-काउंटी-नेपाली-नागरिक-मर्डर

अमेरिका में पत्नी, बेटी और दामाद की हत्या के बाद नेपाली नागरिक पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अमेरिका के फेयरफैक्स काउंटी में पत्नी, बेटी और दामाद की हत्या के आरोपी नेपाली नागरिक को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना की जांच जारी है।

By : Local News of India
अमेरिका में पत्नी, बेटी और दामाद की हत्या के बाद नेपाली नागरिक पुलिस मुठभेड़ में ढेर

FAIRFAX COUNTY TRIPLE MURDER / NEPALI MAN SHOT

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

काठमांडू, 24 फरवरी । अमेरिका के Fairfax County में अपनी पत्नी, बेटी और दामाद की कथित हत्या के बाद एक नेपाली नागरिक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस के अनुसार, मैन्टुआ क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले छत्रबहादुर थापा पर आरोप है कि उसने सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपनी 51 वर्षीय पत्नी बिंदा थापा, 31 वर्षीय पुत्री ममता थापा और 35 वर्षीय दामाद संतोष कुमार थापा पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।     

 Kevin Davis के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने ससुर पर हमला कर रहा था। उसे कई बार हथियार फेंकने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने आदेशों का पालन नहीं किया। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने गोली चला दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घर के भीतर मौजूद एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित मिला, जिसे बाल संरक्षण सेवाओं को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में परिवार के खिलाफ पहले कोई पुलिस शिकायत या आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने कहा- ‘दंड भी धर्म है’

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने कहा- ‘दंड भी धर्म है’

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। फैसला सुनाते हुए अदालत ने महाभारत का जिक्र कर कहा कि ‘दंड भी धर्म है।’

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: सजा के ऐलान से पहले मुस्कान-साहिल की उड़ी नींद, रातभर रहे बेचैनv

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: सजा के ऐलान से पहले मुस्कान-साहिल की उड़ी नींद, रातभर रहे बेचैनv

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा के ऐलान से पहले जेल में बेचैनी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रातभर सो नहीं पाए और उ

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर की हत्या, पिता ने सरकार पर लगाए आरोप

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर की हत्या, पिता ने सरकार पर लगाए आरोप

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद उनके पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए हैं। इस घटना ने राज्य में कानून-व

लखनऊ कांड का CCTV फुटेज आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे कारोबारी शिवा शर्मा

लखनऊ कांड का CCTV फुटेज आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे कारोबारी शिवा शर्मा

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस हत्या के आरोपों की जांच कर रही है और श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्नाव में खूनी हुआ वॉशिंग मशीन विवाद, पिता-भाइयों ने तलवार-कुल्हाड़ी से की दिलशाद की हत्या

उन्नाव में खूनी हुआ वॉशिंग मशीन विवाद, पिता-भाइयों ने तलवार-कुल्हाड़ी से की दिलशाद की हत्या

उन्नाव के बांगरमऊ में वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिता और भाइयों पर दिलशाद की तलवार-कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप है।