लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और रवि किशन जैसी दमदार स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को वैसा मनोरंजन नहीं दे पाती, जिसकी इस फ्रेंचाइजी से उम्मीद की जाती है।
फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी कमजोर कहानी, औसत स्क्रीनप्ले और कई जगह नकली लगने वाले VFX हैं। स्लैपस्टिक कॉमेडी पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता के कारण कई दृश्य दोहराव वाले लगते हैं और हास्य प्रभाव छोड़ने में असफल रहते हैं।
हालांकि, कुछ कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और पुराने 'धमाल' अंदाज की झलक फिल्म में देखने को मिलती है, लेकिन यह पूरी फिल्म को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ दर्शकों ने मनोरंजन बताया, जबकि कई ने कमजोर लेखन और VFX की आलोचना की।