लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। 62 साल की उम्र में उनका बदला हुआ लुक फैन्स का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में उनके टूटे हुए दांत को लेकर चर्चा शुरू हुई थी, जिसके बाद अब उनके ट्रांसफॉर्मेशन की खबरें सामने आ रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ने अपने दांत को ठीक कराया है और उनके चेहरे पर भी बदलाव नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैन्स उनके नए लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे उम्र के साथ खुद को फिट रखने की कोशिश बता रहे हैं, तो कुछ फैन्स पुराने "हीरो नंबर 1" अंदाज को याद कर रहे हैं।
गोविंदा इससे पहले भी अपने नए लुक को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। मूंछों वाले उनके स्टाइलिश अंदाज ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फैन्स ने उनकी स्क्रीन वापसी की मांग की थी।
बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी, डांस और शानदार अभिनय के लिए मशहूर गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है और उनका हर नया अंदाज फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।