लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्म निर्देशक शरण शर्मा के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने सिर्फ मेहमान बनकर ही नहीं, बल्कि एक सच्ची दोस्त और ब्राइड्समेड की भूमिका निभाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
शादी की रस्मों के दौरान वायरल हुए वीडियो में आलिया भट्ट अपनी दोस्त आकांक्षा की कलाई में कलीरे बांधती नजर आईं। इस भावुक पल ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया। दोनों की गहरी दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है और यह खास रिश्ता शादी के समारोह में भी साफ दिखाई दिया।
शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह में भी आलिया ने अपने डांस से महफिल लूट ली थी। उन्होंने लोकप्रिय गाने 'माही वे' पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जबकि करण जौहर और अन्य सितारों ने भी समारोह में चार चांद लगाए।
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा पिछले करीब चार वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। समारोह में रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।