bahra-university-national-conference-advanced-mate

बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, देशभर के शोधकर्ता होंगे शामिल

बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 10 और 11 सितंबर 2026 को “National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

By : Local News of India
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, देशभर के शोधकर्ता होंगे शामिल

बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, उन्नत सामग्री विज्ञान और सिमुलेशन तकनीकों पर जुटेंगे विशेषज्ञ।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
गुरप्रीत कालरा 

शिमला, 7 सितंबर। बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 10 और 11 सितंबर 2026 को “National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की ओर से इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप सोसाइटी ऑफ इंडिया (नॉर्थ जोन) के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव हैं।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य उन्नत सामग्री विज्ञान और आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और विकास को एक मंच पर लाना है। साथ ही इन तकनीकों के जरिए सतत और बेहतर भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों के बीच चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान Keynote Talks, Technical Sessions, Poster Presentations और Networking जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इससे प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ अपने विचार साझा करने और शोध कार्यों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन समिति की ओर से सम्मेलन के विषय से संबंधित Abstract भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। शोधकर्ता, शिक्षक, वैज्ञानिक और विद्यार्थी अपने शोध एवं अध्ययन से जुड़े Abstract प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित शोध कार्यों को Poster Presentation और Technical Sessions के माध्यम से प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव ने कहा कि सतत विकास के लिए नई और उन्नत सामग्री के साथ-साथ सिमुलेशन तकनीकों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन शोधकर्ताओं को अपने नवीनतम कार्य साझा करने, नए विचारों पर चर्चा करने और भविष्य में अकादमिक एवं शोध सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर देगा।

उन्होंने अधिक से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों से सम्मेलन में भाग लेने और अपने Abstract प्रस्तुत करने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय में सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतिभागियों को विशेषज्ञ व्याख्यानों, तकनीकी सत्रों और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से नई जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

IIT नहीं, NIT जमशेदपुर ने बनाया रिकॉर्ड, 1.44 करोड़ रुपये का मिला हाईएस्ट पैकेज

IIT नहीं, NIT जमशेदपुर ने बनाया रिकॉर्ड, 1.44 करोड़ रुपये का मिला हाईएस्ट पैकेज

NIT जमशेदपुर में 2025 के प्लेसमेंट के दौरान 1.44 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा सालाना पैकेज दर्ज किया गया। कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में यह ऑफर सामने आया।

: स्किल लर्निंग से बदली किस्मत, NIT वारंगल के भरत साई की Amazon तक पहुंचने की कहानी

: स्किल लर्निंग से बदली किस्मत, NIT वारंगल के भरत साई की Amazon तक पहुंचने की कहानी

NIT वारंगल से 2023 में B.Tech करने वाले साई भरत आज Amazon में SDE-II के पद पर काम कर रहे हैं। उनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है

निलाया ग्रीन्स की नई AOA टीम को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद, विकास और सुरक्षा पर हुई चर्चा

निलाया ग्रीन्स की नई AOA टीम को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद, विकास और सुरक्षा पर हुई चर्चा

गाजियाबाद की निलाया ग्रीन्स सोसायटी में वरिष्ठ नागरिक मंच ने नवनिर्वाचित AOA टीम का स्वागत किया। बैठक में सुरक्षा, विकास और कुत्तों की समस्या सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

उज्जैन में शाही मस्जिद पर कार्रवाई से पहले बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद पर कार्रवाई से पहले बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को लेकर तनाव बढ़ गया।

18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू, लंच से पहले शतक… पाकिस्तान के माजिद खान की बल्लेबाजी थी सबसे अलग

18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू, लंच से पहले शतक… पाकिस्तान के माजिद खान की बल्लेबाजी थी सबसे अलग

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माजिद खान का जन्म 28 सितंबर 1946 को हुआ था। महज 18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले माजिद खान अपनी खूबसूरत और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे।