सिलीगुड़ी में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 6 लाख की अवैध सागौन लकड़ी व फर्नीचर जब्त, दो हिरासत में

सिलीगुड़ी-अवैध-सागौन-लकड़ी-जब्त

सिलीगुड़ी में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 6 लाख की अवैध सागौन लकड़ी व फर्नीचर जब्त, दो हिरासत में

सिलीगुड़ी के सालबाड़ी में वन विभाग ने छापेमारी कर 6 लाख रुपये की अवैध सागौन लकड़ी और फर्नीचर जब्त किए। दो लोगों को हिरासत में लेकर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की गई है।

सिलीगुड़ी में वन विभाग का बड़ा एक्शन 6 लाख की अवैध सागौन लकड़ी व फर्नीचर जब्त दो हिरासत में

सिलीगुड़ी-अवैध-सागौन-लकड़ी-जब्त | LNI. one

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सिलीगुड़ी, 26 फरवरी। शहर से सटे सालबाड़ी इलाके में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य की अवैध सागौन लकड़ी और तैयार फर्नीचर बरामद किया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दार्जिलिंग वाइल्डलाइफ डिवीजन के सुकना रेंज की टीम ने प्रधाननगर थाना क्षेत्र के सालबाड़ी में बुधवार रात छापेमारी की। रेंज ऑफिसर दीपक रसाइली को सूचना मिली थी कि कुछ घरों में अवैध रूप से लकड़ी जमा कर फर्नीचर बनाया जा रहा है।

टीम ने मानिक विश्वास और भजन राय के घर पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में कीमती सागौन लकड़ी और महंगे फर्नीचर बरामद हुए। जब्त सामान की अनुमानित बाजार कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है।

वन विभाग ने लकड़ी और फर्नीचर को कब्जे में लेकर वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।                           

संबंधित सामग्री

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

विदेश

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिस पर जापान और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की नई फैंटेसी हॉरर फिल्म ‘मन पिशाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज 33 हजार रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डर और रहस्य से भरपूर नजर आ रहा है।

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

जीवन शैली

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक थकान बढ़ रही है। इससे बचने के लिए अब लोग ‘नो-फोन डे’ यानी सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाने लगे हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

जीवन शैली

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के शोषण और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को लेकर फिर खुलकर बयान दिया है।