siliguri-drug-smuggling-busted-5-arrested-brown

चुनाव के बीच ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: महिला समेत 5 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बनाने की थी साजिश

सिलीगुड़ी में एसओजी और पुलिस ने ड्रग्स तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ कर महिला समेत 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

By : Local News of India
चुनाव के बीच ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: महिला समेत 5 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बनाने की थी साजिश

चुनाव के बीच ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: महिला समेत 5 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बनाने की थी साजिश

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

सिलीगुड़ी में विधानसभा चुनाव के बीच मादक तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की सतर्कता के चलते इस साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

एसओजी और सिलीगुड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात जोड़ापानी ब्रिज के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन से करीब एक किलो कच्चा मादक पदार्थ बरामद किया, जिससे ब्राउन शुगर तैयार की जानी थी।

इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में पूजा रसाइली (33), पप्पू गिरी (48), अजहरूद्दीन साह (39), एमडी मुराद अंसारी (40) और एमडी शमशेर आलम (35) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, इनमें से चार आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी मालदा से कच्चा मादक पदार्थ लाकर सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर तैयार कर तस्करी करने की योजना बना रहे थे।

लगातार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इस बार आरोपितों ने तैयार ड्रग्स की बजाय कच्चे माल की तस्करी का नया तरीका अपनाया था।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या के बाद जयपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में बाजार बंद रहे और लोग सड़क पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।