noida-labour-violence-conspiracy-whatsapp-groups-a

श्रमिक हिंसा में साजिश का खुलासा, 18 गिरफ्तार, 80+ व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय

नोएडा में श्रमिक हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 80 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए भड़काने के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By : Local News of India
श्रमिक हिंसा में साजिश का खुलासा, 18 गिरफ्तार, 80+ व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय

नोएडा में श्रमिक हिंसा के बाद जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा बल

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नगर में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुए श्रमिकों के प्रदर्शन में हिंसा के पीछे अब साजिश के संकेत सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हिंसा भड़काने के लिए तीन दिन पहले से सुनियोजित तरीके से तैयारी की गई थी।

जांच में सामने आया कि 80 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए, जिनमें से करीब 50 की पहचान हो चुकी है। इन ग्रुप्स में वेतन वृद्धि या श्रमिक मुद्दों पर चर्चा के बजाय कर्मचारियों को उकसाने, भीड़ जुटाने और फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ करने के संदेश साझा किए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में तीन संगठनों की भूमिका सामने आई है, जिनमें ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ प्रमुख है। इस संगठन से जुड़े रूपेश राय सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 17 व्हाट्सएप ग्रुप का सत्यापन किया जा चुका है और जांच जारी है। साथ ही 50 से अधिक संदिग्ध एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल की भी पहचान हुई है, जिन्हें हाल ही में बनाकर भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे थे।

डीसीपी शैव्या गोयल ने कहा कि पूरी गतिविधि पूर्व नियोजित और संगठित थी। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है और आगे भी गिरफ्तारी की संभावना है।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम जांच में जुट गई हैं।