1.755 किलोग्राम चरस की तस्करी

30 लाख की चरस तस्करी में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दक्षिण पूर्वी जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (एएनएस) टीम ने ड्रग सप्लाई के मामले में 1.755 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानिए पूरी खबर.....

By : Local News of India
30 लाख की चरस तस्करी में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

तीस लाख की चरस के साथ आरोपित गिरफ्तार

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
दक्षिण पूर्वी जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (एएनएस) टीम ने ड्रग सप्लाई के मामले में 1.755 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि 11 फरवरी को गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर एएनएस टीम ने सुनियोजित अभियान चलाया। गुरु निहाल सिंह मार्ग, अमर कॉलोनी स्थित मेट्रो पिलर नंबर-42 के पास छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान 25 वर्षीय मन बहादुर के रूप में हुई है। वह नेपाल का रहना वाला है। तलाशी के दौरान उसके नीले रंग के बैकपैक से 1.296 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

जब्ती की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अमर कॉलोनी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के गुरुग्राम स्थित किराये के कमरे पर छापा मारा, जहां से अतिरिक्त 459 ग्राम चरस बरामद हुई। इस तरह कुल 1.755 किलोग्राम चरस जब्त की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह चरस की सप्लाई में शामिल है। बरामद खेप को दिल्ली और आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी थी। पुलिस अब सप्लायर और रिसीवर की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक ड्रग नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या के बाद जयपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में बाजार बंद रहे और लोग सड़क पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए।

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।

निशांत कुमार के स्वागत में चोरी! JDU नेता की 7 लाख की चेन गायब

निशांत कुमार के स्वागत में चोरी! JDU नेता की 7 लाख की चेन गायब

मुजफ्फरपुर में निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान JDU नेता राजेश मंडल की करीब ₹7 लाख की सोने की चेन गायब हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के वीडियो खंगाल रही है।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।