कोलकाता-बेटा-मां-हत्या-जेवर-फरार

कोलकाता में खौफनाक वारदात: बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, जेवर लेकर फरार

कोलकाता के बागुईहाटी में बेटे ने विवाद के बाद मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और आभूषण लेकर फरार हो गया।

By : Local News of India
कोलकाता में खौफनाक वारदात: बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, जेवर लेकर फरार

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कोलकाता के बागुईहाटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी घर से आभूषण लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका रूमा चक्रवर्ती अपने पति रंजीत चक्रवर्ती के साथ किराए के फ्लैट में रहती थीं। मंगलवार को उनका बेटा रुद्रदीप उनसे मिलने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर दुपट्टे से अपनी मां का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह घर में रखे सोने के आभूषण लेकर दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया।

देर रात जब पति घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। अंदर जाने पर पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे केवल पारिवारिक विवाद था या कोई अन्य कारण भी शामिल है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।