kanpur-navjat-ki-maut-hospital-par-laparwahi

कानपुर में नवजात की मौत पर हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कानपुर में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By : Local News of India
कानपुर में नवजात की मौत पर हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

Kanpur के चकेरी थाना क्षेत्र में देर रात नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर घर लौट गए।

छावनी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा निवासी आशीष निषाद ने बताया कि उनकी पत्नी मुस्कान ने 28 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवार को अचानक बच्ची को तेज बुखार आ गया, जिसके बाद उसे रामादेवी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर उनसे करीब 20 हजार रुपये लिए, लेकिन बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा दवाओं के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ली गई।

देर रात एक अन्य डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

इस मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों को शांत करा दिया गया है और उनकी तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।