दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही

कमालगंज में दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

कमालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी को गोली लगी और एक सिपाही घायल हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

By : Local News of India
कमालगंज में दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक राजपूत के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। वहीं, सिपाही लोकेंद्र सिंह भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पहले सीएचसी कमालगंज ले जाया गया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं।

बताया गया कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर दीनारपुर में आयोजित भागवत कथा के दौरान एक 8 वर्षीय बालिका को आरोपी बहलाकर खेत की मड़ैया में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बालिका को धमकाया भी।

बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।