palamu-brother-kills-minor-sister-suicide-train-ca

पलामू में सनसनी: भाई ने नाबालिग बहन की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

पलामू के मेदिनीनगर में एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन की हत्या कर खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कारणों की पड़ताल की जा रही है।

By : Local News of India
पलामू में सनसनी: भाई ने नाबालिग बहन की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

पलामू में हत्या और आत्महत्या की घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन की हत्या करने के बाद खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना बखारी रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव की बताई जा रही है। पुलिस को रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद हुआ, जबकि उसके घर के कमरे में बेड पर नाबालिग लड़की का शव मिला। लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई थी और उसका शव खून से लथपथ अवस्था में पाया गया।

मृतक युवक की पहचान बिट्टू कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (16) के रूप में हुई है, जो लातेहार जिले के डोरामी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि दोनों फुफेरे भाई-बहन थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसके परिवार ने करीब एक सप्ताह पहले खुशबू को काम के लिए अपने घर बुलाया था। घटना देर रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह लड़की की हत्या की जानकारी सामने आई, जबकि युवक का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाल जी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले लड़की की हत्या की और उसके बाद खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।