forest-department-bolero-crash-raghopur-parsarma

वन विभाग की बोलेरो घर में घुसी, पलटने से पांच लोग घायल

राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा में देर रात वन विभाग की बोलेरो अनियंत्रित होकर लोहे का डिवाइडर तोड़ते हुए एक घर में घुस गई। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए।

By : Local News of India
वन विभाग की बोलेरो घर में घुसी, पलटने से पांच लोग घायल

परसरमा में घर में घुसी और पलटी वन विभाग की बोलेरो, मौके पर जांच करती पुलिस।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरमा में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वन विभाग की एक बोलेरो (BR01 JP 5031) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए एक घर में घुस गई और पलट गई। यह वाहन वीरपुर की ओर से आ रहा था।

घटना के समय घर के मालिक उपेंद्र यादव अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तेज टक्कर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि बोलेरो पलटी हुई है और घर के हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

वाहन में सवार तीन लोग खुद बाहर निकल चुके थे, जबकि दो लोग अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों ने खुद को मधेपुरा वन विभाग का फॉरेस्ट रेंजर बताया और प्राथमिक उपचार कराने की बात कही।

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे और सभी इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के पिलर और दीवार को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे परिवार दहशत में है।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

राघोपुर वन विभाग के प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि जिस वाहन का जिक्र किया जा रहा है, वह डिवीजन फॉरेस्ट के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन यह उनके विभाग का वाहन नहीं है।

वहीं राघोपुर थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सभी घायल वाहन से निकलकर वहां से चले गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।