farmer-death-shivpura-suspicious-murder-case

खेत की रखवाली करने गए किसान का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

शिवपुरा थाना क्षेत्र के मिठानिया बेरा इलाके में खेत की रखवाली करने गए किसान चुन्नीलाल सीरवी का शव संदिग्ध हालत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

By : Local News of India
खेत की रखवाली करने गए किसान का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

शिवपुरा के मिठानिया बेरा इलाके में खेत पर मृत मिले किसान चुन्नीलाल सीरवी के मामले की जांच करती पुलिस।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। धीनावास रोड स्थित मिठानिया बेरा इलाके में खेत पर रखवाली करने गए किसान का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार धाकड़ी गांव निवासी चुन्नीलाल सीरवी (50) मंगलवार को अपने खेत में बोई गई फसल की रखवाली के लिए गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इससे चिंतित परिजनों ने उनके दोनों बेटे शेराराम और भीकाराम को खेत पर भेजा।

जब दोनों बेटे खेत पर पहुंचे तो उन्होंने पिता का शव जमीन पर पड़ा देखा। शव के सिर से लगातार खून बह रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शिवपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को मौके से ऐसे संकेत मिले हैं कि किसान के सिर पर लाठी, लोहे की रॉड और पत्थर से हमला किया गया।

सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट होने के कारण मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

मृतक चुन्नीलाल के दो बेटे हैं। भीकाराम पुणे में नौकरी करता है, जबकि शेराराम गांव में ही पिता के साथ रहता था। पत्नी सुआदेवी और बुजुर्ग मां हीरकीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑटो बॉक हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फुट असेसमेंट एवं बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप का

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती पर देश कर रहा युगपुरुष को नमन

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती पर देश कर रहा युगपुरुष को नमन

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्य के इस महान युगपुरुष को याद किया जा रहा है। आधुनिक हिंदी साहित्य और हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने में भारतेंदु हरिश्चंद्र का अहम योगदान रहा।

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 215 किलोमीटर की गहराई में था।

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवार पहले ही मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। इसी बीच राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं बांटे जाने का आरोप सामने आया है।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अलग-अलग रिपोर्टों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को लेकर चर्चा तेज