साधू के भेष में लुटेरा

फेक साधु का अकेली महिला पे हमला

साधु के भेष में आये लुटेरे ने, घर पर अकेली महिला को देख कर आभूषण लूटने की कोशिश की। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। जानिये पूरी खबर.....

By : Local News of India
फेक साधु का अकेली महिला पे हमला

साधु के वेश में घुसे युवक ने महिला से आभूषण लूटने का किया प्रयास

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जिले के थाना बुडिया क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट के प्रयास की घटना सामने आई है। साधु के वेश में घर पहुंचे एक व्यक्ति ने अकेली महिला को निशाना बनाते हुए उसके आभूषण छीनने की कोशिश की। महिला के साहस और सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। पीड़िता अनु गगे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी हैं। उनके पति बिजली विभाग में कार्यरत हैं और घटना के समय ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि ससुर किसी निजी कार्य से बाहर गए थे।

एक व्यक्ति साधु के वेश में भीख मांगने के बहाने घर के अंदर आ गया। महिला के अनुसार, आरोपी ने पहले बातचीत के जरिए विश्वास में लेने का प्रयास किया और फिर अचानक उसके पहने हुए गहनों पर हाथ साफ करने की कोशिश की। विरोध करने पर भी वह नहीं रुका। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए महिला ने जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी घबराकर मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना बुडिया में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जांच अधिकारी इमतियाज अली ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के प्रयास जारी हैं।

संबंधित सामग्री

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या के बाद जयपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में बाजार बंद रहे और लोग सड़क पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए।

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।

निशांत कुमार के स्वागत में चोरी! JDU नेता की 7 लाख की चेन गायब

निशांत कुमार के स्वागत में चोरी! JDU नेता की 7 लाख की चेन गायब

मुजफ्फरपुर में निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान JDU नेता राजेश मंडल की करीब ₹7 लाख की सोने की चेन गायब हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के वीडियो खंगाल रही है।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।