love-marriage-wife-murder-saharanpur

14 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत, मायके से लौटने से इनकार पर पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की

सहारनपुर में 14 साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति के रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया। मायके से लौटने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

By : Local News of India

सहारनपुर में पत्नी की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस, आरोपी पति गिरफ्तार।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस के अनुसार, 14 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी और वापस घर लौटने से इनकार कर रही थी। इसी विवाद के बीच पति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पति सन्नी सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है, जिसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों ने करीब 14 वर्ष पहले लव मैरिज की थी और उनके चार बच्चे हैं। रिश्ते में लगातार विवाद के चलते पत्नी करीब 20 दिन पहले मायके चली गई थी। आरोपी कई बार उसे मनाने गया, लेकिन जब उसने वापस आने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना से कुछ दिन पहले चाकू खरीदा था और गुस्से में पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम जांच में जुट गई हैं।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।