लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
टेलीग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल दुराव ने भारत में परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं के बाद ऐप पर संभावित प्रतिबंध को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
दुरोव ने कहा कि यदि टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो इससे पेपर लीक की समस्या खत्म नहीं होगी, क्योंकि ऐसे नेटवर्क दूसरे मंचों पर चले जाएंगे। उनके अनुसार, प्रतिबंध का सबसे बड़ा असर आम उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा, न कि उन लोगों पर जो परीक्षा में गड़बड़ी या लीक में शामिल हैं।
उन्होंने दावा किया कि भारत में टेलीग्राम के लगभग 15 करोड़ उपयोगकर्ता हैं और ऐप पर रोक लगाने से करोड़ों लोग प्रभावित होंगे, जो शिक्षा, व्यवसाय, संचार और समुदाय आधारित गतिविधियों के लिए इस मंच का उपयोग करते हैं।
दुरोव ने यह भी कहा कि किसी एक मंच पर प्रतिबंध लगाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उनका मानना है कि परीक्षा माफिया और अवैध नेटवर्क आसानी से दूसरे डिजिटल मंचों पर स्थानांतरित हो सकते हैं।
हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस मामले में आधिकारिक निर्णय सुरक्षा एजेंसियों और जांच रिपोर्ट के आधार पर लिए गए हैं । सरकार का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखना और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई करना है।