गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर छात्रों को हुई परेशानी के बीच बोर्ड ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। CBSE का कहना है कि रिजल्ट से जुड़े आवेदन शुरू होते ही पोर्टल पर सिर्फ दो मिनट के भीतर करीब 15 लाख रिक्वेस्ट दर्ज की गईं। अचानक बढ़े इस ट्रैफिक के चलते सिस्टम पर भारी दबाव पड़ा और पोर्टल प्रभावित हो गया। बोर्ड ने आशंका जताई है कि यह सामान्य ट्रैफिक नहीं था और इसके पीछे साइबर अटैक या हैकिंग की कोशिश हो सकती है। फिलहाल तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया गया है कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी और जल्द ही पोर्टल को पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा।