जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, मित्सुई प्रबंधन से यूपी में बड़े निवेश पर चर्चा

योगी-आदित्यनाथ-जापान-दौरा-मित्सुई-निवेश-चर्चा

जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, मित्सुई प्रबंधन से यूपी में बड़े निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान मित्सुई प्रबंधन से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा की।

जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी मित्सुई प्रबंधन से यूपी में बड़े निवेश पर चर्चा

YOGI JAPAN VISIT MITSUI INVESTMENT TALKS | LNI. one

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

लखनऊ, 25 फरवरी । उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने जापान दौरे की शुरुआत महत्वपूर्ण निवेश वार्ताओं से की। टोक्यो पहुंचने के बाद उन्होंने जापान की प्रमुख ट्रेडिंग और निवेश कंपनी Mitsui & Co. के शीर्ष प्रबंधन के साथ बैठक कर राज्य में दीर्घकालिक निवेश संभावनाओं पर चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में चार अहम क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के अवसरों को विस्तार से प्रस्तुत किया। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा (सोलर, बायो-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण), आईसीटी व डिजिटल अवसंरचना (आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, डिजिटल सेवाएं और स्टार्टअप इकोसिस्टम), सेमीकंडक्टर निर्माण तथा डेटा सेंटर विकास प्रमुख रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत-जापान आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार है और राज्य निवेशकों को मजबूत आधारभूत ढांचा, विस्तृत एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और विकसित होते औद्योगिक क्लस्टर्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने उद्योग-अनुकूल नीतियों, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख वातावरण प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।

जलालगंज स्टेशन पर लखनऊ–वाराणसी शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद प्रिया सरोज ने दिखाई हरी झंडी

ताजा खबर

जलालगंज स्टेशन पर लखनऊ–वाराणसी शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद प्रिया सरोज ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर के जलालगंज रेलवे स्टेशन पर लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद प्रिया सरोज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

“दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव” — पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित से दिया प्रेरणादायक संदेश

ताजा खबर

“दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव” — पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित से दिया प्रेरणादायक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में संस्कृत सुभाषित साझा कर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल