दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रतिनिधिमंडल नजरबंद, पीड़ितों से मिलने से रोका

दालमंडी मुद्दे पर सपा नेता नजरबंद

दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रतिनिधिमंडल नजरबंद, पीड़ितों से मिलने से रोका

वाराणसी में दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई के बाद पीड़ित दुकानदारों से मिलने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद किया। नेताओं ने घरों पर पुलिस पहरे का आरोप लगाया।

दालमंडी बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रतिनिधिमंडल नजरबंद पीड़ितों से मिलने से रोका

वाराणसी में दालमंडी कार्रवाई के विरोध में पीड़ितों से मिलने से रोके गए समाजवादी पार्टी के नेता, घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

वाराणसी में दालमंडी में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के पीड़ित दुकानदारों से मिलने की घोषणा के बाद शनिवार की सुबह समाजवादी नेताओं को स्थानीय थाना पुलिस ने नजरबंद कर दिया। नजरबंद होने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव और दिलशाद की ओर से पत्रकारों को बताया गया कि रात से ही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उनके मकान के बाहर पहरा लगा दिया है। उन्हें मकान में नजरबंद कर दिया है और दालमंडी जाने के लिए रोक रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर दीक्षित उर्फ किशन, पूर्व प्रत्याशी अशफाक अहमद, एमएलसी आशुतोष सहित अन्य नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। इसी तरह दूसरे बड़े नेताओं को भी एहतियात के तौर पर नजरबंद कर दिया गया है। वही, दालमंडी के पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वे स्वयं ही प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं से मिलने जाएंगे।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।