लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य बीज विकास निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने का बड़ा निर्णय लिया है। निगम होने के कारण अब तक इन कर्मचारियों को सरकारी विभागों की तरह यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और उन्हें लंबे समय बाद अन्य सरकारी कर्मियों के समान वेतन लाभ मिलेगा। निगम की वित्तीय स्थिति में पिछले वर्षों में सुधार हुआ है और वर्ष 2019-20 से लगातार लाभ अर्जित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम के 40 करोड़ रुपये से अधिक लाभ में रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 तक कुल संचित लाभ 143.07 करोड़ रुपये हो चुका है। सूर्य प्रताप शाही के प्रयासों से निगम घाटे से उबरकर लाभ में आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।