लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे जारी करेगा। इस वर्ष 10वीं में करीब 27 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और DigiLocker पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित किए जाएंगे। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।