tamilnadu-chunav-2026-bjp-27-umidvar-list-jari

तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी, कई बड़े नाम मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। मायलापुर से तमिलिसाई सौंदरराजन को टिकट मिला, जबकि अन्नामलाई को इस बार मौका नहीं दिया गया।

By : Local News of India
तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी, कई बड़े नाम मैदान में

तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी, कई बड़े नाम मैदान में

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी को अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में 27 सीटें मिली हैं, जिन पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, मायलापुर सीट से तमिलिसाई सौंदरराजन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अविनाशी (आरक्षित) सीट से केंद्रीय मंत्री एल. वेलमुरुगन को टिकट मिला है। इसके अलावा कोयंबटूर उत्तर से वानथी श्रीनिवासन और मोडक्कुरिची से कृतिका शिवकुमार को भी मैदान में उतारा गया है।

इस चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम यह भी है कि कांग्रेस से जीतने वाली विजयधारणी इस बार भाजपा के टिकट पर विलवन्कोडु सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को इस बार टिकट नहीं मिलने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी थी। नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण पार्टी ने समय रहते उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है और सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है।  

? मुख्य उम्मीदवार (संक्षेप में):

  • अवडी – महेंद्रन
  • मायलापुर – तमिलिसाई सौंदरराजन
  • अविनाशी – एल. वेलमुरुगन
  • कोयंबटूर उत्तर – वानथी श्रीनिवासन
  • मदुरै दक्षिण – राम श्रीनिवासन
  • नागरकोविल – एम.आर. गांधी
  • विलवन्कोडु – विजयधारणी

(अन्य 27 सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित)

संबंधित सामग्री

‘न भाग रहा हूं, न छिप रहा हूं’: DMK नेता ई.वी. वेलु ने स्वास्थ्य को लेकर दी सफाई

‘न भाग रहा हूं, न छिप रहा हूं’: DMK नेता ई.वी. वेलु ने स्वास्थ्य को लेकर दी सफाई

DMK नेता ई.वी. वेलु ने अपने स्वास्थ्य संबंधी इलाज को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वह न भाग रहे हैं और न ही छिप रहे हैं।

तमिलनाडु में 'सोफा कल्चर' पर सियासी संग्राम, हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों से गरमाई राजनीति

तमिलनाडु में 'सोफा कल्चर' पर सियासी संग्राम, हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों से गरमाई राजनीति

तमिलनाडु में 'सोफा कल्चर' राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है। सरकार गठन के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच इस प्रतीकात्मक विरोध ने सियासत गरमा दी है।

TVK विधायक को रिश्वत देने की कोशिश मामले में पांच और गिरफ्तार

TVK विधायक को रिश्वत देने की कोशिश मामले में पांच और गिरफ्तार

टीवीके विधायक को कथित रिश्वत देने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

एआईएडीएमके में बड़ी टूट, पूर्व मंत्री और विधायक विजय की टीवीके में शामिल होने की तैयारी में

एआईएडीएमके के कई पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता टीवीके में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे पार्टी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिल सकता है।

स्टालिन के दामाद ने टीवीके नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस, भ्रष्टाचार के आरोपों पर विवाद बढ़ा

स्टालिन के दामाद ने टीवीके नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस, भ्रष्टाचार के आरोपों पर विवाद बढ़ा

तमिलनाडु में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है, जब सीएम एम.के. स्टालिन के दामाद ने टीवीके के दो नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों पर कानूनी नोटिस भेजा।