लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां एआईएडीएमके के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अब टीवीके में शामिल होने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार, कम से कम पांच पूर्व मंत्री, लगभग 15 पूर्व विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके का दामन थाम सकते हैं।
यह घटनाक्रम एआईएडीएमके के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, जबकि टीवीके के लिए इसे संगठनात्मक और राजनीतिक मजबूती के रूप में माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं के टीवीके में शामिल होने की औपचारिक घोषणा आज होने की संभावना है। इस घटनाक्रम से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
पार्टी सूत्रों का मानना है कि नए चेहरों के जुड़ने से टीवीके को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार तेजी से होगा।