अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
रायपुर, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ के Chhattisgarh के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव में मंगलवार तड़के एक पड़ोसी ने एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस के मुताबिक, बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में पीड़ित कुंवर साय का परिवार भोर करीब साढ़े चार बजे घर में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी घर में घुसा और परिवार के पांच सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक Anjaneya Varshney ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी Nimisha Pandey भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।