sonia-gandhi-voter-list-case-rause-avenue-court

ईरान का यूएई पर बड़ा हमला: मिसाइल-ड्रोन हमले से मचा हड़कंप, एयर डिफेंस अलर्ट पर

सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं, जबकि अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।

By : Local News of India
ईरान का यूएई पर बड़ा हमला: मिसाइल-ड्रोन हमले से मचा हड़कंप, एयर डिफेंस अलर्ट पर

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट में सोमवार को सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। यह मामला 1980 में कथित रूप से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग से संबंधित है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से दलीलें पूरी कर ली गईं, जबकि सोनिया गांधी की ओर से बहस पूरी नहीं हो सकी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को तय की है।

यह याचिका अधिवक्ता विकास त्रिपाठी द्वारा दायर की गई है, जिसमें मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी। इससे पहले 9 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

गौरतलब है कि 11 सितंबर को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 में ही वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया था, जबकि वह 1983 में भारतीय नागरिक बनी थीं।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस दौरान फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है, जो एक संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर कोर्ट से सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

फिलहाल मामले में अंतिम निर्णय बाकी है और अब सभी की नजरें 18 अप्रैल की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को जांच की मांग वाली याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को जांच की मांग वाली याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिकाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को अहम मामलों पर सुनवाई, कई महत्वपूर्ण याचिकाएं सूचीबद्ध

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को अहम मामलों पर सुनवाई, कई महत्वपूर्ण याचिकाएं सूचीबद्ध

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी। अदालत की कॉज लिस्ट में अलग-अलग याचिकाएं और मामलों को शामिल किया गया है।

हर्ष फायरिंग मामला: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, जाएगी विधानसभा सदस्यता

हर्ष फायरिंग मामला: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, जाएगी विधानसभा सदस्यता

हर्ष फायरिंग मामले में बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा सुनाई गई है। फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होगी।

दिल्ली कोर्ट ने BJP MLA के खिलाफ सजा पर फैसला सुरक्षित रखा, सेलिब्रेटरी फायरिंग हत्या मामला

दिल्ली कोर्ट ने BJP MLA के खिलाफ सजा पर फैसला सुरक्षित रखा, सेलिब्रेटरी फायरिंग हत्या मामला

दिल्ली की एक अदालत ने सेलिब्रेटरी फायरिंग से जुड़े हत्या मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ सजा सुनाने पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जल्द ही सजा पर अंतिम निर्णय आएगा।

आसाराम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, ‘गंभीर स्थिति में ही विचार करेंगे’

आसाराम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, ‘गंभीर स्थिति में ही विचार करेंगे’

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि केवल गंभीर स्वास्थ्य स्थिति होने पर ही जमानत पर विचार किया जाएगा। मामला आगे की सुनवाई में रहेगा।