लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए विधायक सरयू राय के खिलाफ कथित झूठे और भ्रामक आरोप लगाने के मामले में गोपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नेताओं का आरोप है कि 21 अप्रैल को प्रसारित लाइव में बिना किसी प्रमाण के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे विधायक की छवि धूमिल करने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई। उन्होंने आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए फेसबुक लाइव वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।