राजिम हिंसा पर AAP का आरोप: पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्यायिक जांच की मांग

राजिम हिंसा पर AAP का विरोध

राजिम हिंसा पर AAP का आरोप: पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्यायिक जांच की मांग

राजिम के दुतकईया गांव हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुआवजा, सुरक्षा, न्यायिक जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

राजिम हिंसा पर aap का आरोप पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्यायिक जांच की मांग

राजिम हिंसा पर AAP का विरोध | LNI.one

आम आदमी पार्टी के तरफ से प्रियंका शुक्ला एवं इमरान खान ने रायपुर के जाकर पीड़ित उन मुस्लिम परिवारों, उनके बच्चों और महिलाओं से मुलाकात किया, जिनके घर का एक एक दाना बजरंग के लोगो ने जलाकर राख कर दिया, घर में आग लगाकर 13 परिवारों को जिंदा जलाने का साजिश किया गया, वो तो शुक्र है राजिम के थानेदार अमृत साहू जी का, जिन्होंने आखिरी समय में जाकर बच्चियों, महिलाओं और बाकी लोगों को बचाकर गांव से निकाला, लेकिन वहीं जिला के कलेक्टर , शासन प्रशासन ने इन परिवारों को इस तरह छोड़ दिया मानो कि कलेक्टर भगवान दास यूके की कोई निजी दुश्मनी या निजी एजेंडा हो, जिन्होंने इन परिवारों को साफ तौर पर यह कहकर मदद से इंकार कर दिया कि यह कोई दंगा नहीं है, और हमारे पास उनको मदद करने का कोई प्रावधान नहीं है। 

height=600

आपको विस्तृत जानकारी दे दूं कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला के राजिम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुतकईया में   1 फरवरी को बजरंग दल के नेताओं ने उसी गांव में 100 वर्षों से रह रहे सभी मुस्लिम परिवारों के 13 घरों में आग लगा दी, साथ ही गांव वालो को उकसाकर अपने साथ ले जाकर घरों में घुसकर महिलाओं को बलात्कार की धमकी दी,छेड़खानी की और मुस्लिम महिलाओं के पतियों को उनके पत्नी और उनके बेटियों के लिए टिप्पणी करते हुए कहा कि तेरी बेटी बड़ी सुंदर है, बाहर निकाल उसको, मुस्लिम परिवारों के बेटियों के कपड़े फाड़ दिए गए, दुपट्टे खींचे गए, घर पुरुषों को चाकू , डंडा,रॉड, पेट्रोल बम से हमला किया गया।

इस पूरे मामले में जब आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मानवाधिकार अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला, इमरान खान अपने साथियों के साथ जब इन परिवारों से मिलने के लिए रायपुर पहुंचे,तब जाकर पूरी घटना को विस्तृत रूप से पीड़ित मुस्लिम परिवार के लोगो ने प्रियंका शुक्ला एवं इमारन खान व अन्य के समक्ष उक्त सभी बातों को बताया।

आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका शुक्ला द्वारा जब उक्त घटना के संबंध में गरियाबंद के कलेक्टर भगवान दास उईके को फोन लगाकर घटना के संबंध में और परिवार को अब तक शासन से कोई भी मदद क्यों नहीं मिली, इसके सम्बन्ध में पूछा गया तब कलेक्टर भगवास दास का जवाब एकदम तानाशाह और असंवेदनशील ढंग से यह सुनने को मिला कि हमारे तरफ से तहसीलदार और SDM गए थे, मदद दी गई है, लेकिन हकीकत यह है कि 1 फरवरी से लेकर आज दिनांक तक सरकार के तरफ से इन बेघर परिवारों को किसी भी प्रकार की कोई मदद सरकार ने इन परिवारों को नहीं दी है, यहां तक कि खाने पीने से लेकर, कपड़े और रहने तक का इंतजाम सामाजिक कार्यकर्ता नोमान खान जी और अल्तमश जी के द्वारा किया गया है।

height=600

पीड़ितों ने बताया कि घटना दिनांक को मुस्लिम पुरुषों को पेट में चाकू और रॉड से इतना प्रहार किया गया था कि अगर थोड़ा भी देर होती तो जान जा चुकी होती, बावजूद उसके राजिम से लेकर रायपुर अस्पताल तक लाने का काम भी निजी स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता नोमान खान और अल्तमश जी के द्वारा ही करवाया गया है।

आम आदमी पार्टी के समक्ष महिलाओं के बताया कि आज तक उस तरह की घटना कभी गांव में नहीं हुई किंतु वर्ष 2023 - 24  में एक शिवलिंग तोड़ने की घटना हुई थी, जिसमें अज्ञात में FIR दर्ज हुई थी, किंतु बाद में मुस्लिम समुदाय के दो से 3 लड़कों का नाम FIR में जोड़ा गया और उनको जेल दाखिल कर दिया गया था, मुस्लिम समुदाय के तरफ सभी 13 परिवारों ने मिलकर तीनों लड़कों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था और यह भी तय किया गया कि उक्त लड़कों को न ही कोई मदद समाज करेगा और न परिवार करेगा, बावजूद इसके 2 वर्षों  में कभी मुस्लिम कब्रिस्तान  को आग लगा देना, कभी घर के पास बिना किसी त्योहार के मुस्लिम परिवारों के घरों के आगे बम फोड़ना, कभी घरों के पास स्पीकर लगाकर आरती को बजाना आदि किया जाता रहा है बावजूद इसके मुस्लिम परिवार के तरफ से कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

हाल में दिनांक 1 फरवरी की सुबह गांव के ही कुछ बजरंग दल के लोगों ने मुस्लिम परिवार के लोगो को 11 बजे के आस पास गांव से बाहर आने जाने से रोकना शुरू कर दिया, और सबको बोला गया कि तुम लोगों के लड़कों ने हमारे लोगो से मारपीट की है, यह बात सुनी सुनाई पता चली थी। 

height=889

उसी समय से मुस्लिम परिवार के लोगो ने पुलिस में और समाज में लोगो को कॉल करके यह बाते बताई और गांव में आकर मदद करने को बोला किंतु पुलिस ने उस समय तक मामले को बहुत गंभीरता से नहीं लिया और लगभग 3 घंटे बाद पुलिस की पहली पेट्रोलिंग गाड़ी जिसमें मात्र दो से तीन लोग थे, वो दोपहर लगभग 2 बजे पहुंचे और चक्कर काटकर वापस चले गए।

इसी बीच बजरंग दल के लोग जो कि भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े लोग है उन लोगों ( जिसके नाम पीड़ितों को पता है) ने लाठी डंडा, बोतलों में पेट्रोल भरकर, तलवार आदि की तैयारी के साथ घरों में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया, और इसी मारपीट में चाकू,लाठी, पेट्रोल बम से वार करके मारपीट किया, और जिंदा जलाने के लिए घरों में आग लगा दी।

महिलाओं और नाबालिग बच्चियों ने बताया कि बजरंग दल के लोग आए थे, उन लोगों ने ही गांव वालो को उकसाया, भड़काया और पास के गांव परसदा के भी कुछ लोगों बाहर से बुलवाया था, महिलाओं को यह टिप्पणी करी गई कि उसका आदमी तो अब कुछ कर नहीं सकता, निकालो इसको और इसका बलात्कार करो, लड़कियों ने बताया कि उनके साथ भी बलात्कार की कोशिश की गई, उनके हाथ पकड़कर खींचा गया और जबरदस्ती करने की कोशिश हुई और कपड़े फाड़ दिए गए, बचाने के लिए घर के आदमी सामने आए तो उनको बुरी तरह मारा गया, जिसके कारण लगभग 24 दिनों तक रायपुर में एडमिट रहे और कल दिनांक 24 फरवरी 2026 को डिस्चार्ज होकर लौटे है।

यह सब घटना को सुनना और महसूस करना हमारे लिए काफी भयावह है, और इससे भी अधिक भयावह , सरकार का इन पीड़ित परिवार के साथ का रवैया है, जो कि इन परिवारों के लिए एक इंच भी कोई कदम आगे नहीं बधाई है।

 

पीड़ितजन ने बताया कि इस पूरी घटना में मुस्लिम परिवारों के 13 के 13 घरों का सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया, घटना में पुलिस के 7 जवान जिसमें थानेदार भी शामिल है, उनको भी बुरी तरह चोट आई थी, एक आरक्षक आज तक रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रहा है।आज तक पीड़ितों में से सबके बयान ढंग से लिखे नहीं जा सके है क्योंकि माहौल काफी डरा हुआ था।

height=600

इस घटना पर मैं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा , महिला आयोग, महिला एवं बाल विकास मंत्री, बीजेपी में शामिल मुस्लिम पदाधिकारियों को मै लानत भेजती हूं, और यही कहना चाहती हूँ कि धिक्कार है तुम लोगों को और इस सरकार को, जो संविधान का खुलेआम कत्ल करवा रहा है।यह घटना मुस्लिम परिवार पर हमला नहीं, यह हमला संविधान की मूल भावना पर हमला है, और छत्तीसगढ़ प्रदेश के शांति पर हमला है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से हम यह मांग करते है कि...... मामले में अविलंब पीड़ितों को उनके रहने, खाने  की ठीक ठाक व्यवस्था करते हुए, प्रत्येक परिवार को मुआवजा, उनके जले हुए घरों की मरम्मत करवाकर दे सरकार यह कि मामले में हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जस्टिस के नेतृत्व में न्यायिक जांच का गठन कर जांच हो।

सभी के वक्तव्यों को लिखित में ढंग से पुनः दर्ज किया जाए।मुआवजा के अलावा घटना में घायल हुए लोग जिसमे पुलिस के जवान भी शामिल है, उनका पूरा इलाज का खर्च सरकार अलग से  वहन करे।इस घटना में शामिल सबकी गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक कर, प्रत्येक दिन मामले की ब्रीफिंग जनता के बीच बताया जाये और घटना में शामिल षड्यंत्रकारी प्रत्येक जन को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

पीड़ितों परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए, और जब तक सभी परिवार वापस शांतिपूर्ण ढंग से अपने घर में वापस नहीं जा पाते, तब तक परिवारों के लिए कही सुरक्षित घर की व्यवस्था की जाए।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।