40 डिग्री के पार पारा, अब मौसम बदलेगा करवट

हीटवेव के बीच राहत की उम्मीद: 14 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस से राजस्थान के 19 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट

राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच मौसम विभाग ने 14 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 19 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

By : Local News of India
हीटवेव के बीच राहत की उम्मीद: 14 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस से राजस्थान के 19 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट

राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव के बीच 14-15 मार्च को आंधी, बारिश और ओलों की संभावना, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इसके असर से कुछ जिलों में आंधी, हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को प्रदेश के दो जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर देखने को मिला। जैसलमेर, बाड़मेर सहित सीमावर्ती जिलों में हल्की से मध्यम हीटवेव महसूस की गई। बाड़मेर में मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा पिलानी (झुंझुनूं) में 39.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39 डिग्री, चूरू में 38.7 डिग्री, जोधपुर में 38.6 डिग्री और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। परकोटे क्षेत्र में सड़क किनारे दुकानदार तेज धूप से बचने के लिए छातों का सहारा लेते नजर आए।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 14 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम का असर 14 और 15 मार्च को राजस्थान में देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।