राजस्थान में गर्मी का प्रचंड आगाज़, 14 शहरों में पारा 33 डिग्री के पार

दोपहर की धूप से बढ़ी तपिश

राजस्थान में गर्मी का प्रचंड आगाज़, 14 शहरों में पारा 33 डिग्री के पार

राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। 14 शहरों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर पहुंचा। पश्चिमी और उत्तरी जिलों में अगले दो हफ्तों तक 3-4 डिग्री अधिक गर्मी की संभावना।

राजस्थान में गर्मी का प्रचंड आगाज़ 14 शहरों में पारा 33 डिग्री के पार

तेज धूप के बीच सड़क पर छाता लेकर चलते लोग, गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सुनसान बाजार का दृश्य। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान में गर्मी ने अब तेज़ी पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश के 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक मापा गया। पश्चिमी और उत्तरी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। बीकानेर, चूरू समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी सहित अन्य शहरों में भी पारा करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।

जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत कई शहरों में आसमान में हल्के बादल छाए। पिछले 24 घंटे में अधिकांश शहरों में दिनभर धूप रही, जबकि शाम के समय सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल दिखाई दिए। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले दो सप्ताह तक राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा और गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में मापा गया। इसके बाद जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। फलोदी में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बाड़मेर में 20.5, चित्तौड़गढ़ में 19.4, जैसलमेर और जोधपुर में 18.4 तथा बीकानेर में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया। इन शहरों में रात के समय भी ठंड लगभग खत्म हो गई है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।