जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़: तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, लूट कांड में शामिल होने की पुष्टि।

By : Local News of India
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़: तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ के बाद बरामद तमंचा और बाइक के साथ मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हथिगवा थाना क्षेत्र में रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि थाना हथिगवां प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह और पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूसूचना मिली कि भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक् कल्याणपुर दुअर नदी पुल के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र तबरेज आलम निवासी ग्राम परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल मोटर साइकिल बरामद किया गया ।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उसने अपने साथियों अलहसन पुत्र अजमल हुसैन व इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला निवासीगण परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां के साथ मिलकर उक्त घटना कारित किया है। अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इब्राहिम की तलाश के दौरान बरोंधा अंडरपास के पास पहुंचने पर आरोपित इब्राहिम ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया ।पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें इब्राहिम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।