मऊ-पिता-हत्या-बेटे-द्वारा-लाठी-हमला

मऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने सोते पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By : Local News of India
मऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने सोते पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गुरुवार तड़के की है, जब पिता घर में सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार, इन्द्रपुर ग्रामसभा निवासी 50 वर्षीय बसाऊ राम बुधवार रात अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान गुरुवार की भोर में उनके 22 वर्षीय बेटे हरिकेश ने अचानक लाठी से उन पर हमला कर दिया। उसने लगातार कई वार किए, जिससे बसाऊ राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर में मौजूद परिजनों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह आरोपी को रोका और घायल बसाऊ राम को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी की पत्नी इस समय अपने मायके में रह रही है, जिसके चलते पारिवारिक विवाद के पहलू से भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने छह नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले की जांच NIA और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।